केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक
नर्मदापुरम, 13 अप्रैल 2026
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सांसद निधि से एक निर्माण कार्य के लिए 05 लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि नगर इटारसी के वार्ड गोपाल नगर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम न्यास कॉलोनी में कक्ष एवं लेटबाथ निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत की गई है।
सांसद निधि से स्वीकृत इस निर्माण कार्य से वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







