प्रधानमंत्री सड़क पर हो रहे गड्डे ग्रामीण कही दिनों से हो रहे परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। ग्राम भूलगाँव से नीलकंठ तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी डामरीकरण सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह सड़क जीर्ण-शीर्ण हो गई है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
भूलगांव कहार मोहल्ले से नीलकंठ रोड तक आबादी क्षेत्र में सी.सी. रोड का नवीनीकरण सह नाली निर्माण करवाए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल रही है। इसी कारण राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने सी एम हेल्प लाईन पर भी शिकायत की है लेकिन फिर भी अधिकारी आंखे बंद करके बैठे है।
ग्रामवासियों ने बताया कि पानी भराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सब इंजिनियर रूपेश मंडलोई को भी ग्रामीणों ने कही बार बोला लेकिन कही दिनों से कोई कारवाही नहीं कर रहे है। करवा देंगें करवा देंगे यही जवाब देते ओर टाल देते है।
सरपंच कड़वाजी अहिरवाल ने भी बताया कि मैने भी कही बार विभाग को पत्राचार कर चुका हु फिर भी कोई ध्यान नहीं देते है।
विधायक सचिन बिरला द्वारा अधिकारियों को पत्र लिखे जाने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होगा और उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान मयाराम वर्मा, महेंद्र वर्मा, रामू वर्मा, मुकेश, देवेंद्र छलोत्रा, दिलीप अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
जिम्मेदार बोले
सब इंजिनियर रूपेश मंडलोई ने बताया कि एक दो दिन में डामर करवा देंगे। ठेकेदार को बोल दिया है। सीसी रोड का अभी कोई बजट नहीं है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई