केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
उज्जैन ।
अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) संभाग इकाई उज्जैन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ऊर्जा विभाग म.प्र. शासन के सचिव विशेष गढ़पाले (आईएएस) एवं कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष की सहमति से प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने अधिसूचना जारी की।
जारी आदेश के अनुसार, रतलाम जिले के अंबाराम बोस को उज्जैन संभाग का संभागीय अध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष पद पर सोनम कामडे (देवास) साथ ही
जिलाध्यक्ष रतलाम कैलाशचंद्र पग्गी ,जिलाध्यक्ष शाजापुर बद्रीलाल गुवाटिया,जिलाध्यक्ष देवास नंदलाल हरियाले, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवास महेन्द्रकुमार परते , जिलाध्यक्ष आगर मालवा कैलाश सूर्यवंशी,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आगर मालवा, पीरूलाल जादमें
जिलाध्यक्ष नीमच रमेशचंद्र पंवार , जिलाध्यक्ष उज्जैन नंदकिशोर जादमें
जिलाध्यक्ष अजाक्स पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है, इस अवसर पर अजाक्स के संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस ने कहा है कि हम जल्द संभाग कार्यकारिणी का गठन कर रहे है ,जिसमें संभाग के सभी जिलों के सक्रिय एवं प्रमुख साथियों को स्थान देंगे।
इन नियुक्तियों पर कर्मचारी एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जी.एक. गुवाटिया श्रीमती कविता डामोर, वासुदेव मईड़ा , प्रेम कातिजा,आर. दडिंग, गोपाल बोरिया, जगन्नाथ सूर्यवंशी, संतोष नागराले, कुणाल वर्मा, हरिराम ओहरी, हरिराम जाटव, सहित अन्य साथियों ने खुशी व्यक्त की।
सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







