नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीलीभीत में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर, सम्मेलन के बाद निकली पदयात्रा

SHARE:

हरीश कुमार पांडे /जिला ब्यूरो
33% आरक्षण के संदेश के साथ महिलाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए किया जागरूक
पीलीभीत । जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला सशक्तिकरण का व्यापक संदेश दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सदर विधानसभा क्षेत्र के गांधी प्रेक्षागृह सभागार में भव्य नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी गुलशन आनंद रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा और सदर विधानसभा संयोजक रेखा सिंह परिहार ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। संचालन अलका चौधरी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का कार्य करेगा। मुख्य अतिथि गुलशन आनंद ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें वास्तविक राजनीतिक भागीदारी का अवसर दिया है। मुख्य वक्ता पुष्पा पांडे ने कहा कि यह अधिनियम सभी महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह कानून समानता और सशक्तिकरण के सिद्धांत पर आधारित है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच देता है। सम्मेलन में मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर, जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, सुषमा देवी, डॉ. अनुरिता सक्सेना, डॉ. अनीता चौरसिया, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, तृप्ति मिश्रा, ममता श्रीवास्तव सहित अनेक महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। साथ ही अभिषेक सिंह पटेल, अभिमन्यु गंगवार, विकास वाल्मीकि, तोता राम, गोविंद पासवान, ऋषभ कश्यप, सत्यपाल वर्मा, दिनेश पटेल, सुमित गंगवार और इंद्रेश सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के उपरांत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल पदयात्रा भी निकाली गई, जिसका संयोजन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह ने किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा में पुष्पा पांडे, रेखा सिंह परिहार, गीता मिश्रा, सभ्यता देवी वर्मा, संदीप कौर, ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, सुषमा देवी, डॉ. अनुरिता सक्सेना, डॉ. अनीता चौरसिया, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, तृप्ति मिश्रा और ममता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इस पूरे आयोजन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया गया। सम्मेलन और पदयात्रा ने जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई