जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
मेरा युवा भारत, पीलीभीत इकाई द्वारा युवा कार्य एवं लेख मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 08 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक जिला पूर्ति कार्यालय, पीलीभीत में पांच दिवसीय अनुभावात्कक शिक्षा कार्यक्रम (ईएलपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था-सार्वजनिक वितरण प्रणाली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार द्वारा बैनर अनावरण के साथ हुआ। विकास कुमार ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013, अन्त्योदय अन्न योजना, प्राथमिकता घरेलू श्रेणियों तथा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डिजिटल तकनीकी ने पीडीएस को अधिक पारदर्शी और जबावदेह बनाया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने पीलीभीत के शहर एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित उचित मूल्य की दुकानों (राशन पाॅप) का भ्रमण किया। वहाॅ उन्होंने ई-पीओएस (इलेक्ट्राॅनिक पाॅइंट आॅफ सेल) मशीनों और बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट प्रमाणीकरण के माध्यम से सब्सिडी युक्त गेहूॅ और चावल के वितरण को प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्रिया मौर्या और त्रप्ति कुमारी ने ई-पीओएस डिवाइस को स्वयं संचालित कर अनुभव प्राप्त किया, जबकि राजीव मंडल और सौरभ डे ने भौतिक स्टाॅक रजिस्टर तथा डिजिटल रिकाॅर्ड का मिलान किया।
तीसरे दिन एफसीआई से सम्बद्ध सरकारी अनाज गोदाम का भ्रमण किया, जहाॅ प्रतिभागियों ने अनाज के भंडारण, वजन-माप, कीट नियंत्रण और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को समझा। मंजीत सरकार और गौरव ने इलेक्ट्राॅनिक तराजू का संचालन किया।
चैथे दिन जिला आपूर्ति कार्यालय के बैक-आॅफिस में राशन कार्ड डेटा एंट्री, शिकायत निवारण और यूपी फूड सिक्योरिटी पोर्टल की कार्यप्रणाली को देखा गया। मंजीत सरदार और ने एक माॅक निरीक्षण अभयास में राशन दुकान के रिकार्ड की जाॅच कर भौतिक स्टाॅक और डिजिटल डेटा में विसंगतियाॅ भी पहचानी।
12 अप्रैल को आयोजित समापन समारोह (वैलेडिक्टरी सेशन) में सभी सात प्रतिभागियों-मंजीत सरदार, राजीव मंडल, सौरभ डे, प्रिया मौर्या, त्रप्ति कुमारी, राजीव कुमार औरव-को जिला पूर्ति अधिकारी के हाथो माई भारत एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रतीक चिन्ह के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम ने उनकी नागरिक जागरूकता को एक नई दिशा दी है।
मेरा युवा भारत का यह कार्यक्रम युवाओं को शासन व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम ने सिद्ध किया कि अनुभवात्मक शिक्षा न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को भी जागृत करती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







