जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा ,जिलाधिकारी ने समस्त स्टैटिक मजिस्टेªट/सेक्टर मजिस्टेªट व केन्द्र व्यवस्थापकों को दिये सारी व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने के निर्देश
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 होमगार्डस परीक्षा एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित स्टैटिक मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा जनपद में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3ः00 बजे से 05ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ए0टी0एम0कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण), इत्यादि उपकरण न लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि समस्त केन्द्र व्यवस्थापक बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी परीक्षा परिसर में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश न करें और परीक्षा के समय आईडी कार्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण अवश्य कर लें जो भी कमी हो उसे तुरन्त पूर्ण कराया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण हों, प्रश्न पत्रों की सील्ड पैक परीक्षा कक्ष में ही सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में ही सील्ड पैक कराना सुनिश्चित करें। समस्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक/अधिकारी परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए टीम भावना से कार्य करें। समस्त परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक.)रोशनी यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई