केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित नटेरन
समस्या का हाल ना होने पर उपग्रह आंदोलन के लिए चेतावनी
नटेरनविदिशा जिले के नटेरन में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। चना खरीदी में स्लॉट बुकिंग और सेटेलाइट वेरिफिकेशन के बाद भी किसानों के चना को रिजेक्ट कर दिया गया।
इससे नाराज किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गेहूं की तरह चना में भी सेटेलाइट से गलत वेरिफिकेशन हो रहा है, स्लाइड बुकिंग के बाद भी “असत्यापित” दिखा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर शासन-प्रशासन ने जल्द निराकरण नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







