सरस्वती शिशु मंदिर मैहर ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का किया सम्मान

SHARE:

प्रवीण गौतम, दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मैहर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मैहर ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वी बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर जिले में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। शानदार रिजल्ट के बाद विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल है।
इसी कड़ी में आज छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे शिक्षक व मुख्यातिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर नमन किया, इस दौरान पूरे परिसर मे बच्चों के प्रति सम्मान का माहौल बना रहा,
विद्यालय के प्रभारी योगेंद्र तिवारी ने बताया कि यह सफलता सभी शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
इस वर्ष 10वी कक्षा में आकांक्षा प्यासी ने 96%, मधुसूदन नामदेव ने 95% और श्रेया श्रीवास्तव ने 94% अंक प्राप्त किये
वही बात 12वीं कक्षा की जाए तो पुष्पांजलि द्विवेदी 95.8% शोभित द्विवेदी 89.8% ऋषभ प्यासी 89.4% प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ पूरे मैहर का नाम रोशन किया।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार व समस्त शिक्षकगण ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री आनंद तिवारी अंबुज द्विवेदी, पूर्व चिकित्सा अधिकारी अशोक अवधिया, सहित सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई