दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
दीनदयाल कामधेनु गौशाला विश्व में पहचान बना रही है : उपमुख्यमंत्री
मथुरा। मथुरा के परखम में आयोजित रामकथा में कथाव्यास डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को आशीर्वाद दिया। महाराज जी ने धर्म व संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की और गौ सेवा व सनातन संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर आध्यात्मिक माहौल में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, कथा समिति अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल सहित कई गणमान्यों सहित श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मथुरा के परखम क्षेत्र में आयोजित रामकथा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के गुणों का गुणगान किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों पर हमला बोला। उनके निशाने पर कांग्रेस और सपा रही। उन्होंने कहा, नोएडा में हुए मजदूरों के आंदोलन में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द सच सामने आ जाएगा। उन्होंने दीनदयाल कामधेनु गौशाला में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों को सामने रखा गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा यह गौशाला विश्व में पहचान बना रही है। इससे निश्चित तौर पर रोजगार और स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, भगवान राम ने आदर्श जीवन की सीमाएं तय की। श्री कृष्ण ने अन्याय, विद्रूपता के विरुद्ध शास्त्र से ऊपर शस्त्र को रखा। उनका सुदर्शन चक्र यही इंगित करता है। अत्याचार सहना और करना दोनों मानवता के प्रतिकूल हैं। बुराइयों का एकजुट होकर जवाब देना सभ्य समाज की निशानी है। श्रीकृष्ण ने मामा कंस को मौत के घाट उतार कर अत्याचार की जंग के एक दौर को खत्म किया था। दीनदयाल कामधेनु गौशाला विश्व में पहचान बना रही है। गौशाला में ऐसे धार्मिक आयोजनों को और ज्यादा सार्थकता बढ़ जाती है। आचार्य स्वामी महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया व धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कथा समिति अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, पारस ठाकुर, मनीषा पाराशर, मनीष ओझा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक पूरन प्रकाश, महीपाल सिंह, सुरेश तरकर, सतीश अवाना आदि ने पटुका और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







