निराश्रित गौवंशों के भरण पोषण को लेकर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। उ०प्र० गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उ०प्र० गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण, संचालन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण मूल्यांकन, गो-आश्रय स्थलों की स्थापना एवं प्रबन्धन की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सर्व प्रथम अध्यक्षजी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। अध्यक्षजी ने जनपद में संचालित गो-आश्रय स्थलों के समीप गोचर / चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराकर हरे चारे के रूप में नैपियर के साथ मुरिंगा घास का प्लांटेशन कर चारा उगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में लगाये गये सीसीटीवी कैमरा, एनजीओ द्वारा संचालित गो-आश्रय स्थलों, भरण पोषण, मुख्यमंत्रीजी सहभागिता योजना आदि की समीक्षा की गयी। गौशालाओं को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संचालन हेतु दिया जायें, गौशाला में संरक्षित गोवंशों के गोबर से गोबर बायो गैस, गमले, जैविक खाद तथा गो-मूत्र से पंचगव्य आदि गो-उत्पाद बनाकर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा० पूजा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेंद्र नारायण शुक्ला, अपर निदेशक ग्रेड-2 पशु पालन विभाग आगरा मण्डल आगरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त (एनएलएम), उपायुक्त (मनरेगा), जिला उद्यान अधिकारी, उप निदेशक कृषि, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी जनपद-मथुरा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment