दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में किया विभाजित
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पर्यटन थाना वृन्दावन के सभागार में अक्षय तृतीया पर्व के संबंध में विभिन्न विभागों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। पुलिस अधिकारियों ने अवगत कराया कि वृन्दावन को 3 जोन तथा 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है तथा उसी अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर 10 मेडिकल टीम तथा 5 एंबुलेंस लगाए। उन्होंने कहा कि वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को सीसीटीवी कैमरों एवं पी0ए0 सिस्टम से आच्छादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृन्दावन परिक्रमा मार्ग तथा मंदिरों के आस-पास सभी विद्युत पोल की रैपिंग की जाए, लटके तारों को एकत्रित किया जाए तथा गर्मी के दृष्टिगत अतरिक्त ट्रांसफार्मर सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी परिक्रमा मार्ग मर नियमित दूरी पर उपस्थित रहे तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर मौजूद उपस्थित हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं सुदृढ़ स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग आदि व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैरियर, बैरिकेडिंग, साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने नगर निगम को दिशा सूचक चिन्ह/ साइनेज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के दृष्टिगत जगह जगह पर पंखे एवं कूलर लगाए जाए। अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों को पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए तथा घाटों के आस-पास सफाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जूता चप्पल घर की मैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक भीड़ बढ़ने पर होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए तथा होल्डिंग एरिया में मैटिंग बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाने तथा समस्त होटल संचालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात मनोज कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







