पेट्रोल पम्प पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

09 लाख 11 हजार 1 लोहे की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद अभियुक गिरफ्तार

बाराबंकी। स्वाट सर्विलांस व थाना रामनगर पुलिस ने ओम सांई फिलिंग स्टेशन ग्राम दलसराय के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआपट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रामनगर पर पुलिस को तहरीर दी थी 13 अप्रैल.2026 को समय करीब रात्रि अपराह्न 12.30 बजे से 01 बजे के बीच पेट्रोल पम्प के आफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में बृहस्पतवार को स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की गयी 01अदद तिजोरी, 9,11,180/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद साइकिल बरामद की गयी। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पम्प ने बताया कि वह वाहनों में हवा भरने का कार्य करता था अभियुक्त को पेट्रोल पम्प पर रखी तिजोरी के सम्बन्ध में पूर्व से जानकारी थी तथा लालच में आकर तिजोरी से कैश चोरी करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर से साइकिल से निकला और पेट्रोल पम्प से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी करके पेट्रोल पम्प की बाउण्ड्री के पास गया एवं सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी तथा तिजोरी को चुरा लिया तथा तिजोरी को साइकिल से ले जाकर अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी खोद गड्ढे में छिपा दिया गया था। स्वाट टीम में उ0नि0 अंकित त्रिपाठी स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह उ0नि0 अजीज़ुल हसन रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, रामनगर थाना नि0 सुभाष चंद्र यादव आदि पुलिस टीम मौजूद रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment