सचिव गणेश कुमार पर कई ग्राम पंचायतों में घोटालों के गंभीर आरोप

SHARE:

सीतापुर (कसमण्डा)। जिलाधिकारी के सख़्ती के बाद में जनपद में भ्रष्टाचार रोकने का नाम ही नही ले रहा बताते चलें कि जनपद के विकास खण्ड कसमण्डा में तैनात सचिव गणेश कुमार अपनी तैनाती के ग्राम पंचायत अलोइया, रेहुवा, खैरनदेशनगर, असोधन, मंगरौरा, दुलारपुर, बलोइया, रमनगरा सहित पंचायतों में जनहित में आवंटित धनराशि का बंदरबांट कर रहे है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव गणेश कुमार शासनादेशों को ताखपर रखकर ग्राम निधि की धनराशि का मनमाने तरीक़े से दुरुपयोग कर
सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। सचिव गणेश कुमार ने अपने मुंशी दिनेश कुंमार पुत्र सत्रोंहन लाल के नाम पर लाखों का भुगतान कर सरकारी धन का बन्दरबांट करने का कार्य किया गया है, सचिव ने अपने मुंशी दिनेश कुमार के नाम पर सात ग्राम पंचायत से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान कर सरकारी दुरुपयोग किया है,सचिव के द्वारा दिनेश कुंमार के नाम ग्राम पंचायत रेहुवा से लगभग 25 हजार रुपये,खैरनदेशनगर से लगभग 1 लाख 27 हजार, अलोईया से लगभग 16 हजार,असोधन से लगभग 1 लाख रुपये,मंगरौरा से लगभग 24 हजार रुपये, दुलारपुर से लगभग 23 हजार रुपये, बलोइया से लगभग 15 हजार रुपये व रमनगरा से लगभग 24 हजार रुपये का भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का काम किया है। वही जब उक्त प्रकरण में कई प्रधानों से जानकारी की गयी तो रेहुवा प्रधानपति ने सचिव के फर्जीवाड़े में सहयोग करते हुए बताया की दिनेश मेरी ग्राम पंचायत के निवासी है जबकि अन्य प्रधान ने बताया की दिनेश बलोइया का निवासी है वही एक अन्य प्रधान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिनेश कुमार सचिव गणेश का मुंशी है जो सचिव के काम को देखता है व सचिव मुंशी के नाम ग्राम पंचायतों से भुगतान लगाते है। वही जब उक्त प्रकरण के सम्बंध में सचिव गणेश कुमार से जानकारी का प्रयास किया गया तो बजती रही घंटिया नही उठा फोन।

बॉक्स-डीएम के आदेशों को ताखपर रखकर किया घोटाला
पूर्व जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह के द्वारा जनपद में कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने कार्यालायो में लगाये गए निजी हैन्डो पर रोक लगाते हुए समस्त विभागाध्यक्षो को दिशा निर्देश जारी किए गए थे कि अधीनस्थ कर्मचारियों से शपथ पत्र लेकर यह स्पष्ट करे की अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा कोई भी निजी हैण्ड नही लगाया गया है जिस सम्बन्ध में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा शपथ पत्र भी दिए गए थे लेकिन जनपद सीतापुर में पूर्व जिलाधिकारी के स्थानांतरण के साथ ही दिए गए शपथ पत्र मात्र कागजपूर्ती होते नज़र आ रहे है उदहारण के तौर पर जनपद के विकास खण्ड कसमण्डा में तैनात सचिव गणेश कुमार अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जन्हा पूर्व जिलाधिकारी के आदेश व शपथ पत्र देने के बाद निजी हैण्ड दिनेश कुमार को लगाकर कार्य करा रहे है वही दूसरी तरफ आदेशो को ताख पर रखकर सचिव के नाम शासन से आवंटित धनराशि का भुगतान कर सरकारी धन का बंदरबाँट भी कर रहे है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment