मूर्ति प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन किया गया कलश यात्रा का आयोजन, ग्रमीणो ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

SHARE:

तावडू, 16 अप्रैल (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान): उपमंडल के गांव खोरी कलां में स्थित श्री प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वीरवार आज से पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन गांव में कलश यात्रा का आयोजन किया गया ,जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे सामजसेवी डाक्टर दिनेश बंसल ने बताया कि गांव खोरीकलां में स्थित श्रीप्राचीन दुर्गा माता मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया है। जिसमे दुर्गा माता, लांगुरवीर, शिव परिवार, शनि देव व भैरु बाबा की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना को लेकर आज से पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन खोरीकलां गांव के बस स्टैंड पर स्थित दूर्गा मन्दिर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ गांव में भृमण करते हुए गांव में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँची ,जहाँ पर कलश स्थापना की गई। इस यात्रा में गाँव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।डॉ दिनेश बंसल ने बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर 2 बजे मूति नगर भ्रमण यात्रा तथा रात्रि 8 बजे माता का विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में आकाश दीप जागरण मंडल तावडू के द्वारा बुलाए गए भजन प्रवाहक शेर सिंह वशिष्ठ (भिवाड़ी), श्याम सुंदर सोनी(तावडू),राधिका सारिका(दिल्ली),धर्मवीर(भरतपुर) अपनी मधुर आवाजो से माता का गुणगान करेंगे और भोला आर्ट सोहना द्वार बहुत सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई जाएगी।जागरण में दीप प्रज्वलित समाजसेवी कृष्ण कुमार गर्ग जौरासी वाले करेंगे।उन्होंने बताया कि 5 द्विसीय कार्यक्रम में प्रात 8 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन पूजा की जाएगी। जिसमें प्रतिदिन यजमान अलग-अलग पूजा में बैठेंगे और वहीं 20 अप्रैल को प्रात: 8 बजे मूर्ति स्थापना व 10 बजे हवन पूर्ण आहुति तथा 11 बजे प्रशाद वितरित किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment