वैश्य समाज 101 जोड़ो का करायेगा सामूहिक विवाह

SHARE:

बांदा। वैश्य समाज के सभी लोग अपने बेटे बेटियों के विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन से कराएं, इससे जहां एक ओर सामाजिक एकता मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर धन और समय की बचत होती है। वैश्य समाज के लोग तमाम परेशानियों से भी बचते हैं यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बांदा की ओर से महेश्वरी देवी रोड स्थित सामूहिक विवाह कार्यालय में वैश्य समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के पत्रक विमोचन के दौरान कही।
संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कहा कि वैश्य समाज के सभी लोग अपने बेटे बेटियों के विवाह, सामूहिक विवाह सम्मेलन से कराएं, इससे जहां एक ओर सामाजिक एकता मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर धन और समय की बचत होती है। वैश्य समाज के लोग तमाम परेशानियों से भी बचते हैं। महेश्वरी देवी रोड स्थित सामूहिक विवाह कार्यालय में विवाह योग्य युवक युवतियों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कहा कि इस काम में वैश्य समाज के सभी लोग लगेंगे। आगामी 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज से होने वाले सामूहिक विवाह व परिचय सम्मेलन में 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें देश भर के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने बेटे बेटियों के साथ आएंगे और उनके विवाह कर सकेंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, महामंत्री डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल मनु समेत संरक्षक मंडल के सदस्य शामले प्रसाद गुप्त, जीएल गुप्त प्राचार्य, भैरव प्रसाद अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, बाबूलाल गुप्ता लामा वाले, मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता पत्रकार मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment