जिला प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग की गंभीर लापरवाही

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय के साथ मोहम्मद अमीन शेख की खास रिपोर्टिंग

एक तरफ भीषण गर्मी की चपेट दूसरी तरफ गैस सिलेंडर की मारामारी से हैरान हैं लोग
मीरजापुर 16 अप्रैल। लालगंज तहसील क्षेत्र में दो दो आई ए एस की आंखों के नीचे विन्ध्य गैस एजेंसी पतार कलां के द्वारा गैस सिलेंडर वितरण में लाईन लगवाने के बाद भीषण गर्मी में पेयजल की ब्यवस्था भी नदारद है। एक तरफ लाईन में लगे गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पेयजल की तड़प दूसरी तरफ गैस सिलेंडर दस दस घंटे तक लाईन लगवाने के बावजूद समय समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाना मारामारी की नौबत आ रही है। मौके पर पतार कलां पुलिस चौकी के उप निरीक्षक एवं लालगंज पुलिस प्रभारी निरीक्षक अभय शंकर सिंह द्वारा गस्ती करके कानून ब्यवस्था तो कायम है लेकिन सम्बन्धित ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत लालगंज द्वारा अपना दायित्व निर्वहन नहीं किया जा रहा है। जबकि सबको स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाना ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत लालगंज का पहला कर्तव्य है। उसपर खरा नहीं उतर रहे हैं। गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की भारी संख्या में में मौजूदगी के बाद पेयजल मुहैया कराया जाना सम्बंधित ग्राम पंचायत का पहला कर्तव्य है लेकिन आसानी से देखा जा सकता है कि भारी संख्या में आवागमन के चलते पेयजल मुहैया नहीं कराई जा रही है। जबकि गैस सिलेंडर की अभाव को देखते हुए जिला प्रशासन एलर्ट है लेकिन उसका कोई प्रभाव लालगंज तहसील क्षेत्र में देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार लाईन लगने की दुर्व्यवस्था से गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं में भारी रोष देखने को मौके पर मिल सकता है। आज लालगंज बाजार से दस किमी दूर पतार कलां विन्ध्य गैस एजेंसी कंपाउंड में लम्बी लाईन के शिकार जागरूक नागरिक प्रेम चंद जायसवाल भी हुए उन्होंने हमारे संवाददाता मोहम्मद अमीन शेख को मोके पर बुलाया और गैस सिलेंडर वितरण की दुर्व्यवस्था मौके पर भारी संख्या में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की लाईन एवं पेयजल मुहैया नदारद पर सवाल खड़ा किया है। प्रेम चंद जायसवाल बताते हैं कि लम्बी लाईन की एक तरफ मार दूसरी तरफ एवं भीषण गर्मी की चपेट तीसरे तरफ पेयजल का संकट से मारामारी मची हुई है। उन्होंने कहा कि वितरण करने का तरीका ग़लत है। जिसके चलते मारामारी मची हुई है। गौरतलब बात यह है कि गैस एजेंसी डीलर को चाहिए कि गैस सिलेंडर वितरण का काऊण्टर बढ़ाया जाना चाहिए और गैस उपभोक्ताओं को पेयजल मुहैया कराया जाना चाहिए ऐसा नहीं करने पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है।
और मौके पर आपूर्ति विभाग एवं सम्बंधित नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक लेखपाल स्थानीय उप निरीक्षक की टीम भी मोजूद होकर गैस सिलेंडर वितरण कराया जाये तो गैस सिलेंडर वितरण में पक्षपात एवं मारामारी को रोका जा सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment