सुपौल में थाने में तोड़फोड़, ASI घायलः बस में आग के बाद भड़की भीड़, दमकल कर्मियों को खदेड़ा; डीएम-एसपी समेत 150 पुलिसकर्मी मौके पर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान तहसील रिपोर्टर-दिलीप कुमार मेहता
सुपौल में एक खड़ी बस में आग लगने के बाद हंगामा मच गया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन समय पर नहीं आने के चलते लोग नाराज हो गए,

बड़ी संख्या में लोग पहले दमकल विभाग को खदेड़ा, फिर थाने पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसमें एसआई त्रिलोकी नाथ शर्मा चोटिल हो गए।
हालात को तनावपूर्ण होता देख मौके पर डीएम सावन कुमार, DIG डॉ. कुमार आशीष SP शरथ आर.एस पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव की है।दरअसल बुधवार शाम बड़ पड़ाव पर खड़ी एक बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू करदिया। आग की लपटें तेजी से बढ़ती जा रही थीं,
मौके पर मौजूद लोगों ने थाना को सूचना देकर दमकल वाहन बुलाने की मांग की, लेकिन समय पर दमकल नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
सुपौल डीएम सावन कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत हो गया है। घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।दमकल देरी से पहुंची, लोगों ने खुद संभाला मोर्चा दमकल के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला। बाल्टी से पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए,
जिससे बस पड़ाव पर अफरातफरी और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।
दमकल पहुंचने पर भड़का गुस्सा, वाहन को खदेड़ा घटना के बाद लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। बताया जाता है कि जब काफी देर बाद भीमपुर थाना से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा,
तो आक्रोशित लोगों ने उसे खदेड़ दिया। स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मी वाहन लेकर वापस लौट गए। इसके बाद गुस्साए लोग सीधे थाना पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।
थाना परिसर में तोड़फोड़, सरकारी सामान को नुकसान हंगामे के दौरान भीड़ ने थाना परिसर के पास खड़ीपुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा,
यातायात पुलिस का बोर्ड और अन्य सरकारी सामान भी नुकसान पहुंचाया गया। लोग लगातार दमकल सेवा में देरी को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।पुलिस भीड़ के आगे बेबस
पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन भीड़ के गुस्से के आगे बेबस नजर आई।
पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की,
लेकिन आक्रोशित भीड़ काफी देर तक उग्र बनी रही।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही डीएम सावन कुमार एक्शन मोड में आ गए। लिहाजा डीएम व एसपी के संयुक्त नेतृत्व में मामला शांत हो सका।
बस खाली थी, बड़ा हादसा टला
बस कर्मी मनोज भगत ने बताया कि बीआर 31 पी 8321 नंबर की बस बस पड़ाव पर खड़ी थी, जो रात करीब आठ बजे पटना के लिए रवाना होने वाली थी।
उन्होंने बताया कि घटना के समय बस के अंदर कोई भी यात्री या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बस में यात्री होते तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस के कंडक्टर ललन सिंह से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

छातापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment