जे बी इंटरनेशनल स्कूल के 13 छात्रों का कमाल, 90% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल
तिल्दा-नेवरा, 14 अप्रैल।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में जे बी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के छात्र मानस वर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा कृष्णा सिंह (95.8%), राजवीर सिन्हा (95.0%), कांची बत्रा (94.6%), अनुष्का जेना (93.0%), चिराग वर्मा (92.6%), रितिका शर्मा (92.4%), जय आर्य (92.0%), चारु चौबे (91.0%), साक्षी भगवानी (90.8%), सृष्टि वर्मा (90.4%), मुस्कान सिंह (90.2%) और सौरभ तिवारी (90.0%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय का अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इस परिणाम का प्रमुख कारण है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment