दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर।
खुर्जा (बुलंदशहर)।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। तहसील खुर्जा अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों का आकलन किया गया।
सर्वेक्षण के आधार पर शासन से राहत सहायता स्वीकृत की गई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित लगभग 664 किसानों की 189 हेक्टेयर फसल तथा अतिवृष्टि से प्रभावित 41 किसानों की 15.29 हेक्टेयर फसल को शामिल किया गया।
बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को तहसील खुर्जा के अरनिया खंड के ग्राम खुटैना में आयोजित शिविर में माननीया विधायिका मीनाक्षी सिंह द्वारा लाभान्वित किसानों में से 31 किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सहायता राशि के वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान किसानों को आश्वस्त किया गया कि शासन उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि फसल क्षति के आकलन के आधार पर स्वीकृत मुआवजा राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई है, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







