दलित छात्रा को विद्यालय में प्रवेश दिलाने में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने की छात्रा की सहायता

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

हमीरपुर जिला के मौदहा नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने में असमर्थ दलित छात्रा की मदद के लिए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने आगे आ कर छात्रा को विद्यालय में प्रवेश दिलवाया। मौदहा तहसील के अरतरा गांव की अनीता अनुरागी ने बताया कि उसका विवाह राठ तहसील स्थित देवेंद्र कुमार पुत्र राजाराम से दस वर्ष पूर्व हुआ था परंतु ग्रह क्लेश एवं घरेलू उत्पीड़न के कारण वह अपना ससुराल छोड़ कर अरतरा गांव स्थित मायके में ही रहने लगी परंतु मायके की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण महिला ने बच्ची को मौदहा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्रवेश देने के लिए विद्यालय की वार्डन से अनुरोध किया परंतु वार्डन ने बच्ची को दूसरे ब्लॉक की होने का बहाना बता कर प्रवेश देने से मना कर दिया जिसके कारण यह गरीब महिला बेटी के प्रवेश के लिए नगर के चेयरमेन सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के पास गई परंतु कहीं से भी कोई सहायता नहीं मिली फिर महिला मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पास जा पहुंची और मदद की गुहार लगाई इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने विद्यालय की वार्डन से बच्ची के प्रवेश के लिए आग्रह किया परंतु उन्होंने पुरानी बात दोहराते हुए छात्रा को दूसरे ब्लॉक की होने के कारण प्रवेश देने से मना कर दिया इसके बाद संगठन ने दलित छात्रा को प्रवेश दिलाने के अपने अडिग प्रयास को लेकर जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिल कर बच्ची को विद्यालय में प्रवेश दिलवाने में सफलता पाई जिससे मां और बच्ची बहुत प्रसन्न दिखी और संगठन का आभार व्यक्त किया। संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है और दर्जनों जनहित कार्यों को सफल संपन्न भी करवाया है। संगठन की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क को लेकर है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment