‘
खुटहन,जौनपुर।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अशरफगढ़ में बुधवार को शिक्षा चौपाल एवं “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम को कई विद्वान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष मेवा लाल यादव सहित रोहित सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जेपी यादव, रामजी, अमन यादव, वीरेंद्र सिंह बघेल, सुभाष चंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, संतोष सिंह और मनोज सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







