थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया मे नजर आई मानवता सरई वार्ड क्रमांक 12मे घर के पास रखा धान पैरा मे लगी भीषण आग हादसा टला वीडियो सोशल मीडिया पर

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो चीफ सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |सरई थाना क्षेत्र में मंगलवार को थाना प्रभारी सरई के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टला सरई वार्ड क्रमांक 12 मे घटना सामने आई जिसमें खंबे के माध्यम से केविल शांट होने पर धान के पैरा मे लगा आग सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने और अन्य ग्रामीणों की मदद से खुद पानी का छीड़काव किया गया फिर आग मे काबू पाया गया ।सरई थाना मे पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ थाने से बाहर निकल रहे थे। उन्होंने बिना देर किए घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ उपस्थित हुए इलाके के लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि पुलिस की छवि अक्सर कठोर मानी जाती है। लेकिन सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने साबित किया कि खाकी वर्दी का कर्तव्य सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है।आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने भावुक होकर पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर पुलिस की मदद न मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में सहायक साबित हुई। इससे साबित होता है कि पुलिस केवल कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की सहयोगी भी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई