मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉक्टर नृसीह दास जी महाराज मांडवगढ़ एवं कष्टभंजन दाहोद के शांति प्रियदास जी महाराज रह।
मनावर ( निप्र ):- गोकुलधाम गौशाला की नवीन गौशाला लोणी फाटे पर भूमि का शिलान्यास एवम स्तंभ पूजन का कार्यक्रम हुआ।
भारतीय सनातन संस्कृति में गौ माता का इतिहास वैदिक काल से जुड़ा हुआ है । कामधेनु समृद्धि, पवित्रता और मातृ शक्ति का प्रतीक माना गया है जिसमें 33 प्रकार देवी देवताओं का वास है ।पौराणिक कथाओं को अनुसार गौ माता का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था जिन्हें देवताओं ने ऋषियों को सौंप दिया था ।भगवान कृष्ण ने कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गौ की रक्षा और सेवा की प्रारंभ की थी ।गांय का दूध ,दही ,घी, गोबर एवं गोमूत्र पंचगव्य का उपयोग आध्यात्मिक कार्यों में होता है ।कहा जाता है कि जो गौ माता के खुर से उड़ी धुली को सिर्फ धारण करता है वह मानव तीर्थ के जल से स्नान कर लेता है और सभी प्रकार के पापो से छुटकारा पा लेता है ।
“गावस्य विश्वस्य मातरम “अर्थात गाय विश्व की माता है। मां शब्द की उत्पत्ति गोमुख से हुई। मानव समाज ने भी मां शब्द कहना सीखा है ।
गौ माता से करो प्यार, खुल जाएंगे समद्धि के द्वार ।। समुद्र मंथन से पांच गाऐ उत्पन्न हुई -नंदा, सुभद्रा, सुरभि, सुशीला और बहुला । सर्वप्रथम गौ माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्लवित कर भूमि पूजन एवं स्तंभ पूजन किया गया। महामंडलेश्वर डा नृसीहदास जी महाराज कष्टभंजन देव दाहोद के श्री शांतिप्रिय दास जी ,धार जिला अध्यक्ष गौशाला के विजय पाटीदार भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, इंटरनेशनल स्कूल धामनोद के प्रहलाद भंडारी साहब थे।उसके पश्चात उद्बोधन चंचल पाटीदार ने कहा कि वंदे मातरम नहीं गौ मातरम बोलना चाहिए। शांतिप्रिय दास स्वामी ने कहा है कि गाय है तो इस धरती पर मनुष्य रहेगा ।गाय अगर समाप्त हो गयी तो धरती उथल-पुथल हो जाएगी । पर्यावरण विद बदनावर के डॉक्टर अम्रत लाल पाटीदार ने पीपल, वट और अपराजिता का पौधा भेंट किया ।वे जहां भी जाते हैं वहां पर तीन पौधे भेंट करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कवि पंकज प्रसुन मांडवगढ़ ने किया। धार जिला धार जिला गौशाला समिति के अध्यक्ष विजय पाटीदार ने बताया कि वेद लक्ष्मण जिला गौ रक्षा संगठन की समस्याओ को भक्तों द्वारा को सम्मान आहवान पूरे भारत में समस्त संतो को भक्तों के द्वारा चल रहा है ।गौ माता सम्मान मिले एवम माता राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हो ।दिनांक 27 अप्रैल को संपूर्ण भारत में अपने तहसील में जाकर प्रार्थना पत्र देना है ,।माननीय प्रधानमंत्री ,माननीय राष्ट्रपति माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
गौशाला समिति के सदस्यों एवम महिला समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा सेवा की।पश्चात भण्डारा हुआ। गोकुलधाम गौशाला समिति जितेंद्र सोनी, लक्ष्मण मुकाती, अशोक कुमार, हरिओम पाटीदार, श्वेता सोनी ,सचिन पाटीदार, जगदीश चंद पाटीदार, जूडो कराटे खिलाड़ी विशाल दामके एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सदन उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







