ऐतिहासिक सफलता: खजुरी देवड़ा की दो बेटियों ने जिला मेरिट लिस्ट में लहराया परचम

SHARE:

शासकीय विद्यालय खजुरी देवड़ा की छात्राओं ने रचा इतिहास, कला और विज्ञान संकाय में मारी बाजी

लक्ष्मी और वर्षा की ऊंची उड़ान, शा.उ.मा.वि. खजुरी देवड़ा आलोट का नाम जिले में किया रोशन
आलोट- माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा बुधवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा की दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यालय की इन दो होनहार बालिकाओं ने जिला स्तर की मेरिट सूची में स्थान बनाकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कला और विज्ञान संकाय में दिखाया दम
संस्था प्राचार्य जाकिर मेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है:
लक्ष्मी राठौर पिता गणपत लाल राठौर (कला संकाय):लक्ष्मी ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वर्षा बैरागी पिता घनश्याम दास बैरागी (विज्ञान संकाय): वर्षा ने 500 में से 472 अंक अर्जित कर जिले की मेरिट लिस्ट में तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।
साथ ही विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक और बालिका को मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूटी प्रदाय करने की योजना है जिसमे विद्यालय के शिवराज सिँह पर वर्षा बैरागी को स्कूटी दी जाएगी वही विद्यालय के ही 8 बच्चो को 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लेपटॉप दिया जाएगा !

गांव और परिवार में खुशी की लहर
छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर खजुरी देवड़ा में उत्सव का माहौल है। सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर लाल परमार, विद्यालय के समस्त स्टाफ, परिजनों और ग्रामवासियों ने बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
संस्था प्राचार्य जाकिर मेव ने बताया की यह परिणाम ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रमाण है। इन बेटियों ने साबित कर दिया कि सुविधाओं से ज्यादा संकल्प मायने रखता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई