जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सरस्वती विद्या मंदिर सीहोर में दिनांक 14/04/2026 को जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों—से लगभग 50 भैया बहिनो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहिनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय परिवार एवं खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला संयोजक श्री जितेन्द्र जी गौड़ (आष्टा), श्री सौभाल सिंह जी (जावर) एवं श्री जगन्नाथ जी सुहागपुरे प्राचार्य सीहोर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री जगन्नाथ जी सुहागपुरे ने भैया-बहिनों को खेलों के महत्व एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में प्रेरणादायी उद्बोधन दिया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विद्या अनवेकर दीदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई