सड़क सुरक्षा ड्यूटी में बाधा व अभद्रता करने वालों पर प्रशासन सख्त, BNS के तहत मामला दर्ज

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली,जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान जिला कलेक्टर के निर्देश एवं परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।चेक पॉइंट प्रभारी बिभा उइके के नेतृत्व में टीम लगातार सक्रिय है।ड्यूटी के दौरान घटी एक निंदनीय घटना पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग के कर्मचारी दिन-रात सेवा में जुटे हैं।भीषण गर्मी, सर्दी और वर्षा में भी वे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।ऐसे कृत्य कानून और सामाजिक मर्यादाओं दोनों के खिलाफ हैं।घटना झुरई नाला चेक पॉइंट की है।यहां ओवरलोड और प्रदूषण जांच के साथ रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे थे।इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।चालक वाहन को खतरनाक तरीके से भगाकर भाग निकला।टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया।वाहन को न्यू मधुबन ढाबा के पास रोका गया।जांच में चालक नशे की हालत में पाया गया।बाद में वाहन स्वामी व चालक द्वारा दबाव और धमकी देने की कोशिश की गई।उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।अधिकारियों ने संयम और साहस का परिचय देते हुए कार्रवाई जारी रखी।संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई।BNS की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।अभियान के तहत ओवरलोड, बिना परमिट और दस्तावेज विहीन वाहनों पर सख्ती जारी है।प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन और सहयोग की अपील की है।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई