नवागत कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे , सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे

SHARE:

राम सिंह सिकरवार दैनिक केसरी हिंदुस्तान
नवागत युवा कलेक्टर ने 13 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ प्रथम बैठक की शुरुआत की
जहां अधिकारियों से रूबरू होकर शासन प्रशासन की हर एक योजना को समय अनुसार धरातल पर उतारा जाने पर सख्त रूप अपनाया और जनता ग्रामीणों के हित कार्य किया जाना चाहिए, जहां जल संरक्षण एवं संवधन के कार्यों को धरातल पर उपयोगी बनाए और आधुनिक तकनीकी में दक्ष रहकर प्रशासनिक कार्यों की गुणवता बढ़ाएं
बैतूल: नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में समय-सीमा को लेकर पहली बैठक आज 13 अप्रैल को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं संवेदनशील समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित न रहे। व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं लोक सेवा गारंटी के मामलों को प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़े, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमले पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए संबंधित अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। वित्तीय अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु समय-समय पर कार्य किया जाए,
________________

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई