अमहिया थाने की पाठशाला से निकले मेधावी छात्र, 99% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया गौरव

SHARE:

पुलिस की देखरेख में संचालित गुरुकुल क्लासेस के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
रीवा | पुलिस और थाने का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के मन में अपराध और अपराधियों की छवि उभरती है, लेकिन रीवा के अमहिया थाने में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। यहां पुलिस की देखरेख में संचालित गुरुकुल क्लासेस के छात्रों ने वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
*आईजी डॉ गौरव राजपूत एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के दूरदर्शी सोच व मार्गदर्शन मे अमहिया थाने के प्रभारी शिवा अग्रवाल के यथक प्रयास से…..* नवाचार कार्यक्रम के साथ अमहिया थाना परिसर में अशोका वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से संचालित इन क्लासेस में पढ़ने वाले छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं। इनमें सरताज ने 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा पार्थ ने 99 प्रतिशत, नैतिक ने 96.06 प्रतिशत, युमिसेन ने 96 प्रतिशत, समायरा ने 94 प्रतिशत, सांवी ने 97.02 प्रतिशत, साधना ने 91 प्रतिशत, सम्राट ने 90.64 प्रतिशत, विराट ने 90.8 प्रतिशत, आशी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं अनन्या ने 86, शुभी ने 89, अर्शिया ने 89, कीर्ति ने 88, उर्वी ने 83, प्रांजलि ने 83, खुशबू ने 83, गौरी ने 82, अनिकेत यादव ने 82, आर्यन प्रतापति ने 82, इरफान ने 81, हसन ने 79 और हिमांशी ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।
*बच्चों को किया जाएगा सम्मानित*
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि थाना परिसर में संचालित गुरुकुल क्लासेस के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम से पुलिस विभाग भी उत्साहित है। जल्द ही इन सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में भी यह शैक्षणिक पहल जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई