भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कठोर लड़ाई लडीं थी- अरविन्द सिंह गोप

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान बाराबंकी।
सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर समाज में एकता समरसता को स्थापित करने के लिए संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कठोर लड़ाई लडीं थी उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है कि हर वर्ग के लोगों को उनको हक और अधिकार मिल पा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा दरियाबाद के ग्राम चौरी अलादासपुर मे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पप्पू द्वारा गरीबों कमजोरों शोषित पीड़ितों जरूरतमंदों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले उनके हक अधिकारों को दिलाने वाले संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर मास्टर राम मनोहर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगे कहा कि बाबा साहब ने कठिन परिश्रम से समता समानता बंधुत्व एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को तैयार किया था जिसमें श्रमिकों के हक अधिकार समान वेतन भविष्य निधि मजदूरी एवं कमजोर वर्ग के हितों को मजबूत करने के साथ सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को एक समान अधिकार मिल रहे हैं इन्हीं हक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि सर्व समाज के हक अधिकारों को मजबूत करने के साथ दीन दुखी पीड़ित के अधिकारों को दिलाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा लड़ी गई इस कठिन लड़ाई कार्यों विचारों का उल्लेख करते हुए बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाएं बताएं रास्ते पर निरंतर चलते हुए हर जरूरतमंद के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए पीडीए समाज के लोगों की दुख तकलीफों को कम करते हुए बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलते हुए सामाजिक सद्भावना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं उस पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के हर वर्ग के दुखी पीड़ित की रक्षा सुरक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करने और उनको न्याय दिलाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव अजय प्रताप सिंह पप्पू प्रिंशु वर्मा अनिल सिंह, कलिका प्रसाद तिवारी लक्मी कांत उपाध्यक्ष विन्नू जायसवाल बब्लु सिंह प्रदीप रावत जीतेन्द्र गुप्ता कमलेश सिंह रेहरा नीरज सिंह दौलत रावत राजू गौतम राम कैलाश गौतम राम प्रसाद गौतम जी पांचू गौतम राम मनोहर यादव जी राम कुमार राजेश सिंह जी सुरजीत यादव सुशील सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई