एक करोड़ की लागत से बनगें, नौ आंगनवाड़ी केंद्र

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

स्वस्थ और खुशहाल बचपन विकसित भारत का आधार– विधायक रघुवंशी
गंज बासौदा। विधायक के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र गंजबासौदा – ग्यारसपुर के अंतर्गत 9 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जो एक करोड रुपए की अधिक लागत से बने जाएंगे। जिनका नई शिक्षा नीति 2020 एवं सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक हरि सिंह रघुवंशी के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र गंजबासौदा में नौ नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिनका एक करोड रुपए की अधिक राशि से निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 12 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यह नौ नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन गंजबासौदा की वार्ड क्रमांक 7, ग्राम पुआरिया हैदरगढ़, वैदकचौडा, धर्मपुर चक्क ग्यारसपुर, हैदरगढ़ -3, दासीपुर, रहमानपुर, औलिंजा, मढिया खुर्द में निर्माण किए जाएंगे। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्वस्थ और खुशहाल बचपन ही विकसित भारत का निर्माण कर पाएगा। जिसके लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी श्रृंखला में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रधानमंत्री शक्ति पोषण 2.0 और सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत नौ नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों को शासकीय प्राथमिक शालाओं से जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत की जा रही है। जिसे और अधिक बच्चों को अनुकूलित आधुनिक और सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए इन भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत बच्चों के अनुकूलित शैक्षिक दीवार पेंटिंग, स्वच्छ पेयजल बच्चों के अनुरूप शौचालय, रसोई घर, खेल परिसर और आकर्षक बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र होने के पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक शिक्षा के लिए एलईडी टीवी की भी व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे बच्चों को दृश्य एवं श्रवण प्रारंभिक शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक हरि सिंह रघुवंशी का आभार व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई