दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
उपज के प्रादेशिक अधिवेशन में मथुरा जिलाध्यक्ष अतुल जिंदल किए सम्मानित
आगामी 30 मई को मथुरा में होगा प्रांतीय अधिवेशन
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रादेशिक अधिवेशन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पत्रकारों से राष्ट्र और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं प्रादेशिक अधिवेशन के दौरान उपज में सक्रिय भूमिका निभाने एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए मथुरा इकाई के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल को प्रमाण पत्र एवं उपज का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गया।
दिल्ली रोड स्थित पर्यटक आवास गृह होटल राही में आयोजित अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रुहेलखंड के पत्रकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज डिजिटल मीडिया के दौर में भी पत्रकारिता की वही मूल भावना प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और उन्हें जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करनी चाहिए, जिससे समाज उन्हें लंबे समय तक याद रखे।
उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब वे श्रम मंत्री थे, तब उन्होंने पत्रकार हित से जुड़े कई कार्य किए थे।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। उन्होंने कहा कि कलम की शक्ति तलवार से अधिक प्रभावी होती है, क्योंकि वह जनमत को आकार देती है और व्यवस्था को आईना दिखाती है।
वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व कुलपति एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भाई ने कहा कि ऐसे अधिवेशन संवाद, समन्वय और सामूहिक चिंतन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बताया।
विधान परिषद सदस्य डॉजयपाल सिंह व्यस्त’ ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी निष्पक्ष लेखनी समाज की चेतना को दिशा देती है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने संस्था द्वारा पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। संचालन बाबा संजीव आकांक्षी ने किया, जबकि आभार उपज के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण, जिला महामंत्री कुमार देव, डॉ. मनोज रस्तोगी, अभिषेक भारद्वाज, वीरभान सिंह, सुशील कुमार शर्मा, अभिव्यक्ति सिन्हा एवं कृति पांचाल विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उद्घाटन सत्र के पश्चात आम सभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकें अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गईं, जिनमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मथुरा से विपिन अग्रवाल, दिनेश कुमार निमेष, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







