जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर (35)कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है।
जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है।केंद्र संचालक का परिवार मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इनसेट
भरुआ सुमेरपुर। सरकारी अस्पताल से प्रसव के बाद पत्नी खुश्बू को घर छोड़ने के बाद कॉलोनी में जाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर चलने फिरने में असमर्थ पत्नी निजी गाड़ी से अस्पताल आई और पति के शव को देख कर बेसुध हो गई। जिसे परिजन ढांढस बंधाते हुए दिखे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई