कोयला रैक पॉइंट को बंद करने की मांग पालिका अध्यक्ष ने की लिखित शिकायत,सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव भी हुआ है पारित।

SHARE:

दिलीप वर्मा।
तिल्दा नेवरा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने लिखित ज्ञापन देकर कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रेक पॉइंट बनाया गया है जिसमें भारी मात्रा में कोयले का परिवहन क्षेत्र में किया जा रहा है,कोयला परिवहन किए जाने से कोयले से भरी ओवर लोड बड़ी-बड़ी गाड़ियां 24 घंटा शहर के मध्य से होकर गुजर रही है भारी वाहन गुजरने के कारण शहर में प्रदूषण कोयला के कारण कला कला धूल बहुत अधिक हो गया है।जिससे आम नागरिकों को सांस लेने में समस्या हो रही है साथ ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि शहर के मध्य से भारी वाहन गुजरने के कारण आए दिन दुर्घटना भी हो रही है और आए दिन दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है।

साथ ही नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा की सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तावना 1 से 20 में हुए निर्णय और सहमति में प्रस्ताव पारित किया गया है कि रेलवे रैक पॉइंट के कारण शहर में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए रेलवे रैक पॉइंट को शहर से बाहर किए जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय पर प्रकरण प्रस्तुत कर चर्चा किया गया जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि रेलवे रैक पॉइंट के कारण शहर में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए विधिवत कार्यवाही किया गया रेलवे रैक पॉइंट को शहर से बाहर किए जाने की मांग हेतु रेलवे विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से की गई है।

बता दें इस मुद्दे को हमने बहुत ही प्रमुखता से उठाया है। हमने अपने समाचार में बताया है कि किस तरह रेलवे के कोयले के रैक पॉइंट पर भारी अनियमितता बरती जा रही है नियमों को पूरी तरह से ताक में रख दिया गया है। न पानी का छिड़काव किया जाता है और न ही वाहनों को ढका जाता है।
शहर के बीच प्रमुख मार्गो पर कोयले से ओवरलोड गाड़ियां निरंतर चल रही है।

अब नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने इस पर गम्भीरता दिखाई है। और कोयला रैक पॉइंट को बंद करने को मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई