अंचल की बेटी ने रचा इतिहास ग्राम लोहारी की राजश्री मुजाल्दा बनी MBBS डॉक्टर।

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा
ग्राम लोहारी के लिए यह गर्व और खुशी का अत्यंत विशेष क्षण है जब एक साधारण किसान परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से असाधारण सफलता हासिल की हैं लोहारी ग्राम के मेहनती किसान श्री राजु जी एवं श्रीमती जमना बाई मुझाल्दा की सुपुत्री सुश्री राजश्री मुजाल्दा ने MBBS की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव और आदिवासी समाज का नाम रोशन किया है। राजश्री की इस उपलब्धि से पूरे ग्राम लोहारी में उत्सव जैसा माहौल बन गया हैं। ग्रामीण में ख़ुशी की लहर दौर गई है और हर कोई इस होनहार बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। कठिन परिस्थितियों और सीमित ससाधनों के बावजूद राजश्री ने अपनी पढ़ाई में निरंतर मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोंत बन गया है गांव के वरिष्टजनों समाज के प्रतिनिधियों एवं सभी ग्रामवासियों ने राजश्री मुजाल्दा को उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्रदान किया सभी ने एक स्वर में कहा कि राजश्री जैसी बेटियां समाज की असली ताकत हैं जो अपने प्रयासो से न केवल अपने सपनों को साकार करती हैं बल्कि पूरे समाज को पढ़ने की दिशा भी दिखाती हैं राजश्री की इस इतिहासिक सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है आज राजश्री मुजाल्दा न केवल अपने परिवार की शान है बल्कि पूरे आदिवासी समाज और क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई