गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसान लखनऊ रखानाः मेरठ से हुक्के और गन्ने के साथ ट्रेन में बैठे किसान, मूल्य बढ़ाने की मांग उठाएंगे

SHARE:

दैनिक केसरीया हिंदुस्तान

गन्ना मूल्य बढ़ाने और बांड ट्रांसफर की समस्या दूर करने की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) के हजारों किसान गुरुवार को लखनऊ रवाना हुए। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे।

यहां से नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। किसान लखनऊ के गन्ना भवन में होने वाली पंचायत में अपनी मांगें रखेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में उचित मूल्य, बांड ट्रांसफर और गन्ना विकास के मुद्दे शामिल हैं।बढ़ती लागत और कम उत्पादन से परेशान किसान

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्पादन कम होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसके बावजूद उन्हें गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में किसान गन्ना लेकर लखनऊ जा रहे हैं, ताकि पंचायत में अपनी मांगें उठा सकें।जनवरी में आठ दिन किया था आंदोलन

अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों को बांड ट्रांसफर कराने में भी परेशानी हो रही है। जिले स्तर पर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसानों ने जनवरी में मेरठ के गन्ना भवन पर आठ दिन तक आंदोलन किया था। इसके बावजूद बांड ट्रांसफर और गन्ना विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में होने वाली पंचायत में किसान गन्ना मूल्य बढ़ाने, बांड ट्रांसफर की समस्या दूर करने और गन्ना विकास से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। इस दौरान मेजर सुरेंद्र, रामफल शर्मा, सत्येंद्र सिंह, मोनू टिकरी, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल, तेजेश्वर, हर्ष चहल, अनूप यादव, सचिन, सुखपाल, रविंद्र, वीरेंद्र और राजेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई