दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुरा। अगर आप ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाते हैं, उस पर टेप लगाते हैं, रंग पोतते हैं या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करते हैं। तो अब सावधान हो जाइए। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। अब सिर्फ चालान ही नहीं,बल्कि वाहन को मौके पर ही सीज भी किया जा सकता है। सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले कई चालक कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट को जानबूझकर ढक देते हैं या उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। लेकिन अब ऐसी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। पुलिस प्रशासन ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी ITMS के हाई-टेक कैमरे हर वाहन पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिन वाहनों की नंबर प्लेट संदिग्ध दिखाई देती है या जिनमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।उन्हें तुरंत चिन्हित किया जा रहा है। इतना ही नहीं-ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सड़कों पर लगातार अभियान चलाकर वाहनों की लाइव चेकिंग भी कर रही हैं। जांच के दौरान यदि किसी वाहन की नंबर प्लेट छिपी हुई या मिटाई गई या नियमों के विपरीत पाई जाती है। तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस का साफ संदेश है कि ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए नंबर प्लेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में केवल चालान ही नहीं,बल्कि आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सीज भी किया जा सकता है।इसलिए यदि आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी नंबर प्लेट को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ और स्पष्ट रखें। थोड़ी-सी लापरवाही या चालाकी आपको भारी पड़ सकती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







