वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन के द्वारा अपनी कार्य समिति की एक बैठक आहूत की गई

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद

वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन के द्वारा अपनी कार्य समिति की एक बैठक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित की गई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रूपेंद्र सिंह उर्फ रोमी चौधरी जी उपस्थित रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुरादाबाद पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा बबीता मेहरोत्रा प्रदेश महामंत्री रति कौशिक,मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुबाला त्यागी, जिला अध्यक्ष मेजर सुदेश कुमार भटनागर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम गुप्ता जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोमी चौधरी जी का बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया
आज की बैठक मुख्य रूप से आगामी माह में मुरादाबाद में होने वाले उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान समारोह को लेकर थी जिसमें गौरव सम्मान समारोह के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोमी चौधरी जी ने कहा वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चलने वाला संगठन है जो राष्ट्र प्रथम मानकर काम करता है और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है रोमी चौधरी जी ने आगे सूचित किया कि अभी हाल ही में मई माह में वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया था वहां पर कर्मठ कर्म योगी सम्मान से समाज सेवा में कार्य करने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया था वहां पर मेजर राजीव ढल आवश्यक कार्य के कारण नहीं पहुंच पाए थे इसलिए कर्मठ कर्म योगी सम्मान आज यहां पर मेजर राजीव ढल को दिया जा रहा है उसके लिए मेजर राजीव ढल को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं
मेजर राजीव ढल प्रदेश अध्यक्ष वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन उत्तर प्रदेश ने कहा की वन्दे भारत अति शीघ्र मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है इस संबंध में मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई
सरदार गुरविंदर सिंह, मधुबाला त्यागी, मेजर सुदेश भटनागर,पूनम गुप्ता, प्रखर सिंह, ग्रंथ सिंह, संजय कुमार,विमल कुमार, शशांक यादव को आगामी कार्यक्रमों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता मेहरोत्रा एवं प्रदेश महामंत्री रति कौशिक ने कहा की किन-किन लोगों को संगठन द्वारा सम्मानित करना है उन विशिष्ट व्यक्तियों के नाम भेजनें के लिए अति शीघ्र गूगल फॉर्म के माध्यम से नाम मांगे जाएंगे सभी पदाधिकारी से अनुरोध है कि ऐसे व्यक्तियों के नाम भेजें जिन्होंने प्रदेश का नाम चाहे किसी भी क्षेत्र में रोशन किया हो
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुबाला त्यागी जी ने मुरादाबाद के प्रतिष्ठित विद्यालय आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुरादाबाद की सम्मानित प्रधानाचार्या डॉ वंदना सक्सेना जी को वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन महिला मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया
कार्यक्रम का सुंदर व सफल संचालन डॉ विशेष कुमार शर्मा जी द्वारा किया गया
आज कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से प्रखर सिंह विमल कुमार ग्रंथ सिंह संजय कुमार मधुबाला त्यागी गुरविंदर सिंह बबीता मेहरोत्रा रति कौशिक मेजर सुदेश कुमार भटनागर मेजर राजीव ढल रविंद्र राठी कपिल ढिल्लन पूनम गुप्ता, प्रमोद सिद्धू सुमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment