दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र
आगरा :-बरौली अहीर (आगरा)। नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर को संचालित कराने तथा अवैध बसई मंडी को बंद कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना मंगलबार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बसई में दो मंडी है जिसमे से एक शुल्ल्ड नामक मंडी पर आज ही नोटिस चस्पा करवा दिया जाएगा और और उसे बंद करवा दिया जाएगा वहां के व्यापारियों को बरौली अहीर मंडी में ही बुलाया जाएगा तथा कलुआ राम की मंडी की आख्या जिलाधिकारी महोदय को दे दी गयी जिस पर आगे कार्यवाही होगी ।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक नवीन मंडी को पूरी तरह संचालित नहीं किया जाता और अवैध बसई मंडी को बंद नहीं कराया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने अवैध मंडी को बंद कराने का ऐलान करते हुए अपनी मांगों पर अडिग रहने की बात कही।
धरने को पूर्व विधायक कालीचरन सुमन तथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष दीपक तोमर ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।स्वास्थ्य विभाग ने दो दर्जन धरनार्थियों की स्वास्थ्य जांच की ।स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर आशीष रिछारिया,देवेंद्र कुमार,महेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
धरने में राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय सिंह लोधी, नवीन फल एवं सब्जी मंडी के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ,राजेंद्र सिंह तोमर,ठाकुर राजेंद्र सिंह,सुंदर सिंह,जगदीश तोमर, प्रवीन बघेल,धर्मवीर सिंह बघेल,दिनेश बघेल,अभय यादव,रहीस खान,अजय यादव,सुनील,रामू,श्रीकृष्ण,प्रथम सिंह,निरंजन सिंह बघेल,अमित कुशवाह,बच्चू सिंह,सहित अनेक व्यापारी, किसान और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







