हटा बीएमओ और सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दस्तक अभियान का जायज़ा लिया

SHARE:

 राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – हटा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मडियादो एवं कलकुआ गांव में बीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिव राय ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों एवं टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वैक्सीनेशन ड्यू लिस्ट का अवलोकन किया तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं से संबंधित व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली।

            अधिकारियों ने केंद्र पर उपस्थित महिलाओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, उचित खान-पान एवं नियमित टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कुपोषण की रोकथाम और बच्चों के समुचित विकास के लिए समय पर टीकाकरण एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान दस्तक अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बीएमओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं सहित एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियान को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक पात्र हितग्राही तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा, गर्भवती महिला अथवा धात्री माता सेवाओं से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान बीसीएम देवेंद्र ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई