कलेक्टर ने किया पौधरोपण

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा गत रात्रि को श्री हजारेश्वर महादेव पार्क परिसर स्थित सरदार गुलाब सिंह उद्यान वाटिका में पौधरोपण किया गया। एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव आदि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सरदार गुलाब सिंह उद्यान में अशोक के पेड लगाकर पौधरोपण किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment