दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
मिठौरा/महराजगंज साइबर थाना और सिंदुरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन बाल अश्लील सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “Online Crimes Against Women and Children” के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में साइबर थाना और सिंदुरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram और X (पूर्व में Twitter) पर फर्जी एवं गुप्त आईडी का इस्तेमाल कर बाल अश्लील फोटो और वीडियो सामग्री का अवैध रूप से प्रसार कर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पहचान छिपाने और नई सिम हासिल करने के लिए फर्जी आधार कार्ड का भी उपयोग किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक डेस्कटॉप, एक सीपीयू, एक माउस, तीन डेटा केबल, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक फर्जी आधार कार्ड तथा आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से जुड़े 12 स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की बाल शोषण या अश्लील सामग्री को ना देखें ना डाउनलोड करें और ना ही किसी के साथ साझा करे ऐसी किसी भी ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







