राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिन्दुस्तान
बालाकोट क्षेत्र में भालू के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, शासन कराएगा पूरा इलाज
कलेक्टर श्री यादव ने जंगल से लगे क्षेत्रों के लोगों से रात में जंगल न जाने और दिन में भी सतर्क रहने की अपील
बालाकोट क्षेत्र में जंगल से गुजर रहे माधव सिंह गौंड़ पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वनमण्डलाधिकारी से संपर्क कर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, वनमण्डलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां शासन के खर्च पर उनका उपचार कराया जा रहा है, उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है,
कलेक्टर श्री यादव ने जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे रात्रि के समय जंगल में जाने से बचें, यदि दिन में जंगल या उसके आसपास जाना आवश्यक हो तो पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि वर्षा ऋतु में घने पत्तों के कारण दृश्यता कम हो जाती है, साथ ही इस समय कई वन्यजीवों का प्रजनन काल होने से वे अपने शावकों की सुरक्षा के लिए अधिक आक्रामक हो सकते हैं, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाली मादा भालू अपने दो शावकों के साथ थी, उन्होंने कहा वन्यजीव हमले की ऐंसी घटनाओं में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत गंभीर मामलों में मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है,
उन्होंने कहा घायल के उपचार का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा तथा अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि के दौरान प्रतिदिन ₹500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि परिवार की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव कम हो सके, कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि जंगलों एवं वन क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







