केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
रतलाम वार्ड 16 गोपाल गौशाला कॉलोनी अण्डर ब्रीज के पास हुआ वृहृद पौधा रोपण
महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण
रतलाम नगर को ग्रीन -क्लीन बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व नागरिकों के साथ वार्ड क्रमांक 16 गोपाल गौशाला कॉलोनी अण्डर ब्रीज के पास विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प कॉलोनीवासियों को दिलाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पौधा रोपण करना आवश्यक हो गया है साथ ही इनकी देखभाल भी नियमित रूप से आवश्यक है। नगर निगम नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण कर रही है रोपे गये पौधो को सहेजने की जवाबदारी क्षेत्रिय नागरिकों की है ताकि ये पेड़ बड़े होकर नगर को हरा-भरा बनायें व हमें ओर अधिक शुद्ध ऑक्सीजन मिले।
पौधा रोपण के दौरान महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, बलराम भट्ट, हीना मेहता के अलावा आकाश खड़के, अरूण त्रिपाठी, राजेश रांका, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, सुशील सिलावट, जितेन्द्र सिलावट सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







