दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार
24.339 हेक्टेयर भूमि आवंटन के बाद अब निधि स्वीकृति पर जोर, किसानों को आधुनिक मंडी सुविधा मिलने की उम्मीद
भितरवार/
भितरवार विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बहुप्रतीक्षित नवीन कृषि उपज मंडी निर्माण को लेकर बड़ी प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम से मुलाकात की और मंडी निर्माण के लिए आवश्यक स्थायी निधि तत्काल स्वीकृत करने की मांग रखी। चर्चा के बाद आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए, जिससे वर्षों से लंबित मंडी निर्माण को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा के बाद ग्वालियर कलेक्टर द्वारा 30 जून 2026 को 24.339 हेक्टेयर शासकीय भूमि मंडी के लिए आवंटित की गई थी। हालांकि, भूमि की प्रीमियम राशि 1.22 करोड़ रुपये 30 दिन के भीतर जमा कराने की शर्त ने प्रक्रिया को समयबद्ध बना दिया था। इसी को देखते हुए विधायक ने भोपाल में सीधे हस्तक्षेप कर निधि जारी कराने का प्रयास किया।
विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने कहा कि नई कृषि उपज मंडी बनने से किसानों को आधुनिक विपणन व्यवस्था, व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं और पूरे भितरवार क्षेत्र को कृषि विकास की नई पहचान मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर कलेक्टर और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मंडी निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा।
घोषणाओं से आगे बढ़कर अब जमीन पर काम कब शुरू होगा? भितरवार का किसान अब आश्वासन नहीं, नई मंडी का निर्माण अपनी आंखों से देखना चाहता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







