बीईओ चिचोली पर भुगतान में लापरवाही का आरोप, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन लंबित मांगों को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान

बैतूल। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने कहा कि लंबे समय से कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी प्रकरण लंबित होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2001 में नियुक्त माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों के 12 एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति के कई आदेश अब भी जारी नहीं हुए हैं। वहीं नवीन संवर्ग में नियुक्त शिक्षकों की परीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद नियमितीकरण संबंधी आदेश लंबित हैं।
मोर्चा ने आरोप लगाया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी चिचोली द्वारा छह शिक्षकों के चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के प्रकरण एक माह से लंबित रखे गए हैं। जबकि आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा राशि का शीघ्र आहरण एवं भुगतान करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
ज्ञापन में वर्ष 2014 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति संबंधी फाइलें चिचोली एवं भीमपुर विकासखंड में लंबित होने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा नवीन संवर्ग में संविलियन तथा संविदा से सहायक अध्यापक के संविलियन से जुड़े प्रकरण भी जिला स्तर पर लंबित बताए गए। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद से अध्यापक संवर्ग में पदोन्नति के बाद भी पदस्थापना आदेश जारी नहीं किए गए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदोन्नति आदेश भी अब तक जारी नहीं हुए हैं, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मोर्चा ने नेटवर्क विहीन (शेडो एरिया) क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता से मुक्त रखने की भी मांग की। उनका कहना है कि नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन देने वालों में सचिन राय राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष, पंजाब गायकवाड जिला अध्यक्ष, रवि सरनेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन बैतूल जिला अध्यक्ष, विनय राठौर आजाद अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष, प्रवीण नरवरे ट्राईबल वेलफेयर सोसाइटी शिक्षक संघ, राजेंद्र कटारे आदर्श शिक्षक, नीरज गलफट प्रदेश महामंत्री संघ जिला अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद साहू समग्र शिक्षक संघ, आजाद कश्यप, मिट्ठू लाल यादव शामिल हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई