जल प्रदाय परियोजना में श्रमिकों को दिया गया स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रशिक्षण

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

एमपीयूडीसी अंतर्गत श्योपुर एवं बडौदा में निर्माणाधीन जल प्रदाय परियोजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण, स्वास्थ्य संरक्षण एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना था।
ग्राम बनडी स्थित निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण, कार्यस्थल पर स्वच्छता (हाउसकीपिंग), धूल के संपर्क से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित कार्य पद्धतियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के महत्व पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का समन्वय सीडीओ सुश्री सोनिका शर्मा द्वारा किया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment