सेवा सप्ताह के तहत फरेला कॉलोनी में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल सिद्धपुर जिला सीहोर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सीहोर प्रखंड के दुर्गादास खंड की फरेला कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, दांतों की जांच, जनरल मेडिकल चेकअप सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमित मोदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग दुर्गावाहिनी साप्ताहिक मिलन प्रमुख अलका कुशवाह, जिला संयोजक प्रभात मेवाड़ा, जिला धर्म प्रचार प्रमुख जगदीश कुशवाह, जिला बल उपासना प्रमुख अनिरुद्ध चौहान, जिला सेवा प्रमुख डॉ. गगन नामदेव, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, नगर सह मंत्री गिरीश पाठक, नगर संयोजक समीर राय, नगर अर्चक पुरोहित सुशील उपाध्याय, नगर सह अर्चक पुरोहित रजत व्यास, नगर प्रचार प्रमुख पवन पाठक, नगर सह प्रचार प्रमुख आनंद पंसारिया, नगर धर्म प्रचार प्रमुख धीरज देशमुख, नगर सेवा प्रमुख गिरीश मेहता, नगर सह सेवा प्रमुख देवेंद्र वर्मा, नगर सह अखाड़ा प्रमुख राज खरे, अभिषेक तथा प्रीतम सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाजहित के विभिन्न सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य सेवाएं पहुंचाना है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment