विकसित भारत गारंटी मिशन का जिला स्तरीय शुभारंभ श्रमिकों की मजदूरी बढ़कर हुई 300 रुपये प्रतिदिन

SHARE:

हरीश सोनी केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। ग्रामीण विकास एवं आजीविका को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मालवई में किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। सांसद अनीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, कलेक्टर नीतू माथुर, जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया तथा मिशन की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान आजीविका मिशन द्वारा जैविक दाल, शहद, मसालों एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से मध्यप्रदेश में विकसित भारत गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत श्रमिकों की मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों को स्कूल, आंगनवाड़ी भवन एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से आम, महुआ, नीम एवं ताड़ जैसे वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण करने तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को इनके मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार कर आय बढ़ाने की अपील की। खाद की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसान ई-टोकन के माध्यम से खाद प्राप्त करें तथा फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं।
कार्यक्रम में नल-जल योजना के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, किसान क्रेडिट कार्ड के अधिक उपयोग तथा विकसित भारत गारंटी मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई