सेवानिवृत्त होकर अंबाह पहुंचे सूबेदार रामसुंदर सिंह गहलोत सैनिक का व पूर्व सैनिकों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अंबाह। भारतीय सेना से गौरवपूर्ण सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर अंबाह पहुंचे सूबेदार रामसुंदर सिंह गहलोत का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, सैनिक साथियों एवं नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। स्वागत समारोह के दौरान इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह तोमर एवं उनकी टीम ने सूबेदार रामसुंदर सिंह गहलोत का आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीजे और बैंड-बाजों के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली मुरैना चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में लंबे समय तक अपनी निष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने वाले सूबेदार रामसुंदर सिंह गहलोत का अंबाह आगमन पूरे नगर के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी सेवाएं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सूबेदार रामसुंदर सिंह गहलोत के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment