सुसनेर में भाजपा मंडल की बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग और सरकार की उपलब्धियों पर जोर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर। गुरुवार को सोयत रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सुसनेर भाजपा मंडल की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने की एवं स्वागत भाषण भी दिया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी आभा चौपड़ा रहीं। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष द्वय सजन सिंह कलारिया, डॉ. गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला, वरिष्ठ नेता डॉ. धीरेंद्र पांडे, मांगीलाल सोनी, करणसिंह कड़िया, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. भवानी शंकर वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार उपस्थित रहे। इसके अलावा सहकारिता प्रकोष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु भावसार, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद माली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन कानुडिया, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

*डिजिटल प्लेटफार्म पर दिया जोर:*

पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “आज का युग डिजिटल युग है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग कर सरकार की उपलब्धियों को शेयर करें।”
डिजिटल लर्निंग अभियान की जानकारी
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी आभा चौपड़ा ने कहा कि युवाओं व नए कार्यकर्ताओं को संगठन का इतिहास समझाने के लिए डिजिटल लर्निंग का अभियान चलाया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम, शक्ति केंद्र की बैठक, 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सहित अन्य संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लखन सेन ने किया तथा आभार मंडल उपाध्यक्ष पीरूलाल सारखा ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई